
बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने उनकी आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। सेंदरी के अरपा ग्रीन कॉलोनी निवासी सूर्यभान सिंह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। बीते 24 मई की शाम करीब पांच बजे परिवार सहित अपनी बहन से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र गए थे। इस दौरान मकान सूना था और ताला बंद था।
रविवार की सुबह उनके पड़ोसी यशवंत पटेल ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा हुआ है। खबर मिलते ही वह शाम को अपने घर पहुंचे। तलाशी लेने पर पता चला कि अंदर कमरों में सामान बिखरे पड़े थे और आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। उसके अंदर बैग में रखे एक तोला वजनी सोने की चूड़ी, डेढ तोला वजनी सोने की हार, ढाई तोला वजनी सोने की चेन, सात अंगूठी, झुमका, कान के टाप्स, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथनी, मांग टीका, सोने की पायल, चांदी की चार पायल, चांदी की मछली, सिक्के, चांदी की हार सहित अन्य सामान गायब मिले। इसकी सूचना उन्होंने कोनी पुलिस को दी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
