Tue. Oct 27th, 2026

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के छात्र ने अतिथि शिक्षक पर अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप

छात्र ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया

बिलासपुर। अटल बिहारी बाजपेयी यूनिवर्सिटी के नेचुरोपैथी विभाग के छात्र ने अतिथि शिक्षक मोनिका पर प्रताड़ना व पैसा वसूली का लगाया आरोप। साथ ही जान को खतरा बताकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया है।

छात्र चंद्रप्रकाश यूनिवर्सिटी के योग विज्ञान नेचुरोपैथी विभाग का छात्र है। उन्होंने अपना खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। छात्र वीडियो के माध्यम से बोल रहा है कि नेचुरोपैथी कोर्स सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली चल रहा है। फर्स्ट बेंच में अतिथि शिक्षक मोनिका पाठक के पास नेचुरोपैथी कोर्स में एडमिशन लेने शुल्क और दस्तावेज जमा किया था। मोनिका फीस का क्या किया हमे नहीं मालूम, लेकिन कोई पढ़ाई नहीं हुई, बुक्स व नोट्स भी नहीं दिया गया। मुझे परीक्षा में बैठने तक नहीं दिया गया। जबकि मैं फर्स्ट बेंच का स्टूडेंट हूं और यही बात को मोनिका मेम से पूछा तो ओ बोलती है कि तुम बकवास करते हो। सेकेंड बेंच में दबाव बनाकर एडमिशन लेने के लिए कहा गया और फर्स्ट बेच का पैसा वापस नहीं होने की बात कही गई। मोनिका पाठक ने कहा कि आपका फीस यूनिवर्सिटी में जमा हो गया है अब वह नहीं मिलेगा। मैं पूछना चाहता हूं कि फीस यूनिवर्सिटी में जमा हो गया है तो मुझे परीक्षा में बैठने क्यों नहीं दिया गया। फिर सेकेंड बेच में दबाव में आकर एडमिशन ले लिया। विभाग का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। उस ग्रुप में मैने हेल्थ से सम्बंधित दो मेसेज पोस्ट किया तो मुझे ग्रुप से बाहर का दिया गया। जबकि मोनिका अपने निजी योग सेंटर का वीडियो पोस्ट करती थी। क्लास में कुछ भी पढ़ाया नहीं गया है। इसी प्रश्न को पूछा तो मेडम बोलती है कि आप बकवास करते हो। सवाल पूछना बकवास है तो मेरा 6-6 माह क्यो बर्बाद किया। अब मेडम बोल रही है कि परीक्षा दिला लो, तो मैने कहा कुछ पढा ही नहीं है तो परीक्षा क्यो दिलाऊ। क्या बिना पढ़े पास कर दिया जाएगा तो हम आगे क्या ट्रीटमेंट कर पाएंगे। मोनिका मेडम द्वारा मुझे पढ़ाया क्यों नहीं गया। मेरे साथ भेदभाव क्यों किया गया। इस सवाल का जवाब मुझे मोनिका मेडम जल्द से जल्द देंगे। साथ ही मोनिका मेडम धमकी देती है कि अगर एक बार मैं लिखकर दे दु तो तुम्हारा केरियर खराब हो जाएगा। इस तरह से वह मुझे धमकी देती है।

0 भविष्य में मुझे कुछ भी होगा तो इसकी जिम्मेदार मोनिका होगी

छात्र ने आगे कहा कि मैं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ूंगा और लड़ूंगा ही। एक चीज और बताना चाहता हूं कि मोनिका मेडम राजनीतिक नेताओ व मंत्रियों तक पहुंच रखती है। यदि मेरे साथ भविष्य में कोई घटना घटती है तो मोनिका जिम्मेदार होगी।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed