
बिलासपुर, सकरी से जांजगीर-चांपा की ओर जाने वाले एनएच बाइपास रोड पर सिलपहरी के पास कार पर पत्थर मारकर अंदर बैठे व्यक्ति को घायल करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटपाट की नीयत से दोनों ने पत्थर चलाया था पर सफलता नहीं मिली थी। आरोपी राजेश धुरी व सचिन सोनवानी ग्राम कोरमी के रहने वाले हैं। घटना 23 मई की रात बिल्हा क्षेत्र में हुई। ग्राम परसदा रेमंड निवासी ट्रांसपोर्टर बाल मुकुंद वर्मा 23 मई की शाम 6 बजे अपने पड़ोसी रामचंद्र चंद्राकर व चंद्रकांत सिंह के साथ अपनी कार सीजी 11 बीई 4255 से एक परिचित के घर तखतपुर गए थे। लौटते समय कार में रामचंद्र, चंद्रकांत सिंह के अलावा कमलेश्वरी चंद्राकर, उत्तरा चंद्राकर व रामचंद्र की भांजी भी थी। सकरी से जांजगीर-चांपा की ओर जाने वाले एनएच बाइपास रोड पर सिलपहरी के पास रात 12.30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर पत्थर मारा। इससे कार शीशा टूट गया और रामचंद्र के सिर पर चोट लगी। इससे वे सीट पर ही गिर गए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

