
बिलासपुर, 13 जुलाई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन (केन्द्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) ने आज बैठक लेकर सफाई कर्मियों की सुरक्षा और समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याएं विस्तार से जानी। बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

प्रार्थना सभा भवन में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री वेंकटेशन ने एजेंसियों को निर्देश दिए की सफाई कर्मचारियों का वेतन हर हाल में 10 तारीख तक देना ही है। राष्ट्रीय अवकाश दिवस में कर्मचारी यदि काम करते हैं तो उन्हें दोगुना वेतन भी दिया जाना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की सफाई कर्मचारियों को एजेंसियों द्वारा एग्रीमेन्ट के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जानी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से वेतन, यूनिफॉर्म, पीएफ, बीमा आदि की जानकारी ली।

उन्होंने वेतन भुगतान की तिथि भी सफाई कर्मचारियों से जानी। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाए। इस समिति के संबंध में कर्मचारियों को जानकारी भी दी जाए।
दूरभाष नंबर पर किया जा सकता है संपर्क-
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने बैठक में सफाई कर्मचारियों को किसी प्रकार की शिकायत होने पर आयोग की वेबसाईट और दूरभाष नंबर 011-24648924 पर संपर्क करने कहा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
