
बिलासपुर,,, सिद्धान्त नागवंशी हत्याकांड में फरार चल रहे जमीन दलाल दीपेश चौकसे को आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया! कुम्हार पारा निवासी सिद्धान्त नागवंशी पिता वीरेंद्र नागवंशी ने 11 फरवरी 2022 को गीतांजलि सिटी उसलापुर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी! घटना के ढाई साल बाद पुलिस ने दीपेश चौकसे को गिरफ्तार किया है! और उसे जेल भेजा गया है! कांग्रेसः नेता अकबर खान , तैयब हुसैन , सैफु उर्फ फैजान खान ,मीनाक्षी बंजारी और दीपेश चौकसे समेत अन्य युवक को प्रताड़ित करने का आरोप है! वही पीड़ित वीरेन्द्र नागवंशी ने दीपेश चौकसे व तैयब हुसैन, का नाम अपराधियो में जुड़ सके इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री, व गृहमंत्री विजय शर्मा से भी मुलाकात कर आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई , आपको बता दे कि सकरी पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था! लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नही हो रही थी! इधर मृतक के पिता वीरेंद्र नागवंशी और माँ अरुधा थाने के कई बार चक्कर लगा चुके थे! इसके बावजूद पुलिस मामले की विवेचना करने का बहाना बनाती रही ! आखिरकार नागवंशी परिवार थक हार कर हाईकोर्ट की शरण ली फिर हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर को हाईकोर्ट की सुनवाई में पूछा था ! की मृतक एक कर्मचारी था! लेकिन उसके नाम से जमीनों की खरीदी बिक्री कैसे हो रही थी ! उसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए ,जिसके बाद सकरी पुलिस ने नागवंशी के परिवार का बयान दर्ज किया ,

*मामले में अभी भी फरार चल रहे कांग्रेसी नेता तैयब हुसैन*
सिद्धान्त नागवंशी व रज्जब अली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अकबर खान व दीपेश चौकसे का साथी तैयब हुसैन अब भी पुलिस को चकमा देता फिर रहा है! इसे पकड़ने पुलिस लगातार प्रयास कर रही है! इसके बावजूद आरोपी तैयब पुलिस को लगातार चकमा देने में कामयाब होता जा रहा है! लगता है ! कानून के हाथ इन जैसे अपराधियो तक नही पहुच पा रही है! या किसी बड़े नेता इन तक पहुचने नही देते,,,,
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
