
बिलासपुर,,, केंद्रीय जेल के सजा याफ्ता दो बंदियों को बीते वर्ष 2023 में पैरोल पर छोड़ा गया था। दोनों का हाल मुकाम रायगढ़ जिला था। इसलिए उन्हें आगामी आदेश तक पैरोल खत्म होते ही केंद्रीय जेल आने की बात पर जेल से रवाना किया गया था। हालांकि इस मामले को भी 1 साल हो गया और जब केंद्रीय जेल ने रायगढ़ जिले के सम्बन्धित थाने को पत्र लिखकर शिकायत की तो रायगढ़ के थाने में F.I.R दर्ज नही किया गया। इस तरह एक साल से गहरी नींद में सो रहे लापरवाह गैरजिम्मेदार बिलासपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन की नींद खुलते ही उन्होंने फरार बंदियों के खिलाफ एफआईआर कराने अब थाना सिविल लाइन का दरवाजा खटखटाया।
हालांकि दोनों के खिलाफ अलग अलग F.I.R होनी थी लेकिन लापरवाह जेल प्रबंधन के द्वारा दोनों फरार बंदियों की शिकायत एक ही आवेदन पर थाना सिविल लाइन भेज दिया गया। इससे नाराज सिविल लाइन प्रभारी ने केंद्रीय जेल प्रबंधन को दोनों बंदियों का अलग अलग शिकायत पत्र थाने लाकर F.I.R दर्ज कराने कहा। इस सम्बंध में जी न्यूज ने जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी से सम्पर्क किया लेकिन उन्होंने मामला साल भर पुराना है, इसमे कोई अपडेट होने पर जानकारी देने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
