
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पलटने से उसमे सवार 10 लोग घायल हो गए, जिसमें वयस्क और बच्चे भी शामिल है। डायल 112 के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

डायल 112 को सूचना मिली कि थाना सकरी अंतर्गत दलदलिहा पारा सड़क किनारे एक चार पहिया कार तेज रफ्तार में होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गयी है। इसमें छोटे-बड़े सहित 10 लोग सवार हैं वहीं सभी कार के अंदर फंसे हुए हैं।जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 के आरक्षक सत्यार्थ शर्मा और टीम ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। इस तरह तत्परता से सराहनीय कार्य कर घायलों की जान बचाने के मामले में एसपी रजनेश सिंह ने भी डायल 112 के टीम की पीठ थपथपा कर उन्हें पुरस्कृत किया

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
