Breaking
8 Sep 2026, Tue

अवैध कबाड़ पर सरकंडा पुलिस का प्रहार, लगभग 4 क्विंटल कबाड़ के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। समीक्षा बैठक दौरान जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा अवैध कबाड़ के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक ( सरकंडा ) सिध्दार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर 14‌ जुलाई को थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर बसंत विहार चौक के पास स्थित कबाड़ी दुकान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां लोहे का अलग अलग साइज का पाइप 18 नग, रॉड के कटे हुए टुकड़े, टिन आदि कबाड़ मिला, उक्त कबाड़ के दस्तावेज़ के सम्बन्ध में दूकान संचालक बहतराई निवासी शिव कुमार चंद्रवशी पिता स्वर्गीय कोदू राम 50 वर्ष से बिल तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने नोटिस दिया गया जो बिल व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताया, जिस पर उक्त कबाड चोरी की होने की सेंदेह पर कबाड दुकान में पाये गये अवैध रूप रखे उक्त समान वजनी करीब 4 क्विंटल को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ति पत्रक के धारा 35 (1), (E), बीएनएसएस / 303 बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed