Breaking
8 Sep 2026, Tue

शराब भठ्ठी के सामने चाकू दिखाकर डरा धमका रहे युवक को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,, शराब भठ्ठी के सामने चाकू दिखाकर डरा धमका रहे युवक को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी है थाने में चोरी का मामला दर्ज है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 13.07.2024 की रात तारबहार थाना प्रभारी की टीम पेट्रोलिंग में थी। तभी सूचना मिली कि व्यापार विहार के शासकीय शराब भठ्ठी के पास सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति खुले आम चाकू लहरा रहा है। आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना पुलिस की टीम स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुची तो आरोपी युवक वास्तव में चाकू लहराकर डरा धमका रहा था। आने जाने वाल दहशत में थे। लिहाजा पुलिस की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम आदित्य दुबे उर्फ वासु पिता दीपचंद दुबे उम्र 22 साल सा. कुंदरापारा तिफरा का निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रआर किशोर वानी आर.मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed