
बिलासपुर,, के एसईसीएल की श्रद्धा महिला मंडल द्वारा नारी एवं दिव्यांग सशक्तीकरण के अभिनव प्रयासों में एक और अध्याय जोड़ते हुए 10 ट्राईसाइकिल एवं 11 ई-रिक्शा प्रदान किए गए.. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया ऑफिसर्स वाइव्स समिति (सिलोस) की अध्यक्षा विमला प्रसाद शामिल हुईं.. कार्यक्रम में 10 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिसमें मुख्यालय

बिलासपुर से 6 हितग्राही एवं संचालन क्षेत्रों के 4 हितग्राही शामिल रहे इनमें 4 महिलाएं शामिल रहीं.. वहीं 11 जरूरतमंदों को ई-रिक्शा प्रदान किए गए जिसमें मुख्यालय से 8 एवं संचालन क्षेत्रों से 3 हितग्राही शामिल रहे जिनमें 10 महिला हितग्राहियों को रिक्शा प्रदान किया गया.. ई-रिक्शा एवं ट्राइसाइकिल पाकर सभी हितग्राही बेहद खुश नज़र आए, दिव्यांग लाभार्थियों ने कहा कि.. ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी साथ ही रोजगार पाने में आसानी होगी..

ई-रिक्शा लाभार्थियों ने कहा कि, पहले किराए पर रिक्शा लेकर चलाने में उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था लेकिन खुद का ई-रिक्शा मिल जाने से वे अब खुद की एवं अपने परिवार की बेहतर तरीके से देखभाल कर पाएँगी.. इसके साथ ही कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय एवं दोनों कॉलोनियों में कार्यरत 80 से अधिक महिला सफाईकर्मियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
