
बिलासपुर,,, कालोनी विकास से संबधित सभी कार्य करने की शर्तों पर नगर निगम से कालोनी विकास अनुमति लेकर विकास नहीं करने वाले आसमां बिल्डर एवं कालोनाइजर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कालोनाइजर के सकरी स्थित प्रोजेक्ट के कालोनी विकास अनुमति को निरस्त कर दिया गया है।
निरस्त करने के बाद अलग अलग खसरा नंबर के लगभग कुल रकबा 16.44 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम ने उप पंजीयक पंजीयन कार्यालय को पत्र भेजा है,जिसमें लिखा गया है 59 अलग अलग खसरा नंबर की भूमि का पंजीयन ना किया जाएं।
आसमां बिल्डर्स एवं कालोनाइजर लिमिटेड के डायरेक्टर असीम जाफरी द्वारा सकरी प.ह.नं 45 तहसील तखतपुर के भूमि खसरा क्र. 178/2.128/1,172/7,182/1,183/2,172/9,172/10, 183/4, 168, 88/2, 90, 91, 92, 93, 95, 97, 98, 99/1, 102, 105/2, 130, 172/1, 174, 177, 179/1, 179/2, 180/3, 183/5, 105/1, 172/2ग (173), 172/3, 172/6, 176, 181/3, 96/2, 109/3, 103, 175, 131/1, 127/2. 129/1, 109/1,89/1, 89/2, 180/4, 125/3, 125/2, 80/2, 172/2/9501, 128/2, 126/1. 126/2, 101/3, 101/2, 88/4, 88/5, 94/2, 108/3 कुल रकबा 16.442 एकड़ भूमि पर कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर का पत्र क्र./10049/प्र.क्र.213/न.ग्रा.नि./2019 को 13 मार्च 2020 को विकास अनुज्ञा और कालोनी विकास की अनुमति नगर एवं ग्राम निवेश की शर्तों के अनुसार तीन साल की समय अवधि के लिए दिया गया था।
समय अवधि बीत जाने के बावजूद कालोनाइजर द्वारा विकास कार्य पूर्ण नहीं किया गया और ना ही समय अवधि बढ़ाने के लिए कोई आवेदन दिया गया। इस संबंध में निगम द्वारा कालोनाइजर को 8 अगस्त 2024 को पत्र जारी किया गया था,पर कालोनाइजर द्वारा पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया।
जिसके बाद आसमां बिल्डर्स एवं कालोनाइजर प्राइवेट लिमि. के उक्त खसरा नंबर के कुल रकबा 16.444 एकड़ भूमि की कालोनी विकास अनुमति स्वमेय निरस्त हो गई। जिसके बाद उक्त खसरा नंबर की भूमि पर रजिस्ट्री नहीं करने पंजीयन कार्यालय को पत्र लिखकर सूचना दी गई है।
लगातार मिल रही थी शिकायतें
आसमां बिल्डर्स एवं कालोनाइजर द्वारा निर्मित कालोनी में मूलभूत सुविधा और अन्य विकास कार्यों को लेकर नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी। बिजली,पार्क,अधूरी सड़कें समेत अन्य कार्य अब तक अधूरें हैं,जिसे पूरा करने में कालोनाइजर द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम ने सख्त कार्रवाई की है।
रेरा को भी पत्र लिखा गया है
कालोनी विकास अनुमति निरस्त हो जाने के बाद नगर निगम ने रेरा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आफिस को भी पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी है ताकि आने वाले समय में उक्त भूमि पर कालोनी से संबंधित किसी भी कार्य की अनुमति ना दी जाए
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
