
बिलासपुर,,, नजूल प्रशासन ने मिशन अस्पताल की दीवार पर नोटिस चस्पा कर 26 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे तक परिसर खाली करने का आदेश दिया है। मिशन अस्पताल डायरेक्टर रमन जोगी को जारी नोटिस में बताया गया है कि निर्धारित समय के बाद मिशन अस्पताल में कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के नुकसान के लिए शासन जिम्मेदार नहीं होगा। 22 अगस्त की शाम निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सूचना अनुसार अस्पताल में किसी भी मरीज का इलाज नहीं चल रहा है।
नजूल तहसीलदार कार्यालय ने नोटिस जारी कर मिशन अस्पताल परिसर को 26 अगस्त की शाम साढे 5 बजे तक खाली करने को कहा है। नजूल विभाग ने नोटिस को मिशन अस्पताल के दीवार पर भी चस्पा किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि नजूल विभाग की टीम ने तहसीलदार की अगुवाई में 22 अगस्त की शाम अस्पताल का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती होना नहीं पया गया। जबकि मिशन अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा मेडिकल की कीमती सामान भी है। यदि समय के पहले कार्रवाई होती है तो इससे जान माल को नुकसान पहुंचना निश्चित है।
देर शाम नजूल तहसीलदार ने नोटिस जारी कर बताया कि अस्पताल की सभी वादभूमि पर संपूर्ण कार्यवाही न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत हो रही है। वादभूमि को किसी भी सूरत में 26.अगस्त 24 को साढ़े पांच बजे तक खाली किया जाए। मिशन परिसर में स्थित इमारते, अस्पताल और अन्य सभी भवनो मे संचालित गतिविधियो, विशेष तौर पर चिकित्सा संबंधी, अपातकालीन सेवाओ की संपूर्ण जिम्मेदारी मिशन अस्पताल डायरेक्टर रमन जोगी की होगी। आदेश का पालन नहीं होने पर वैधानिक कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 9, 2026जंगल में लकड़ी कटे तो कार्रवाई, दफ्तर में जाम छलके तो प्राइवेट रूम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर की पार्टी का वीडियो वायरल, वन महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 8, 2026मुक्तिधाम के पास जमी थी जुआरियों की महफिल, किस्मत चमकाने पहुंचे 15 खिलाड़ी खुद सकरी पुलिस के जाल में फंसे, ताश के 52 पत्तों के बीच 18 हजार की गड्डी भी बरामद, सकरी पुलिस की रेड से गिरधौना में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
