
बिलासपुर,,, कलेक्ट्रेट में महिलाओं की स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर कलेक्ट्रेट परिषद में पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है। इस सर्व सुविधा युक्त उच्च स्तरीय पिंक टॉयलेट में बेबी फीडिंग रूम, प्रतीक्षालय, स्वागत कक्ष चार टॉयलेट कक्ष की उच्च स्तरीय व्यवस्था के साथ यहां सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाया गया है। सर्व सुविधा युक्त महिलाओं के लिए बनाया गया यह पिंक टॉयलेट बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में एक प्रदर्शनी बनकर रह गया है। लंबे समय से कलेक्टर परिषर में स्थित पिंक टॉयलेट बंद है। जिसकी वजह से वहां आने वाली या वहां कार्य करने वाली महिलाएं पिंक टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया पिंक टॉयलेट किसी काम नहीं आ रहा है। लंबे समय से पिंक टॉयलेट का दरवाजा बंद है। इसके साथ ही पिंक टॉयलेट के बाहर गंदगी पसरी हुई है। जिस वजह से वहां से महिलाएं लौट कर उसके बगल में स्थित कबाड़ टॉयलेट में जाने को मजबूर हैं। शुरुआती दिनों में यहां पर स्थित पिंक टॉयलेट में महिलाओ का आना-जाना लगा रहता था। महिलाएं इसका इस्तेमाल करती भी नजर आती थी। लेकिन पिछले कुछ महीनो से पिंक टॉयलेट बंद कर दिया गया है।

जिसकी वजह से महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आखिर मेन कलेक्टर ऑफिस में महिलाओ के लिए बनाए गए टॉयलेट को आखिर किस वजह से इतने महीनो से बंद करके रखा गया है। सर्व सुविधा युक्त पिंक टॉयलेट का इस्तेमाल आखिर महिलाओं को क्यों नहीं करने दिया जा रहा है, यह सवाल तो उठेगा ही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
Uncategorized2026.06.11एमआईसी में अपना मार्केट पर महाभारत!
किसी की नजर लीज पर, किसी की जमीन पर… सभापति ने खेला नया दांव, बोले- खंडहर हटाओ, नशेबाज भगाओ, यहां दुकान नहीं अब बनेगी दो मंजिला पार्किंग! आगजनी और अव्यवस्था से परेशान कारोबारियों को भी मिली राहत की उम्मीद…
