
बिलासपुर,,, मस्तूरी थाना क्षेत्र मे डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना मस्तूरी क्षेत्र में ग्राम रिसदा पेट्रोल पम्प के पास खेत में एक नवजात शिशु लावारिश हाल में पड़े होने एवं रोने की सूचना तोरवा इगल 1 को मिलने पर इवेंट में तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची 112 टीम के आरक्षक 1092 सुनील पटेल एवं चालक जयेश कश्यप द्वारा नवजात शिशु को ईलाज एवं देखभाल के लिए डायल 112 वाहन में मस्तूरी चाइल्ड केयर यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में भर्ती किया गया जिसकी जानकारी मस्तूरी BMO श्री अनिल कुमार दी गई, तथा शिशु को अग्रिम स्वास्थ्य लाभ हेतु CIMS रीफर किया गया है जहाँ बच्चे का ट्रीटमेंट चल रहा है ।
इस प्रकरण में थाना मस्तूरी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 93 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया। बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
