
बिलासपुर,,, पिस्टल, कट्टा, तलवार के साथ 11 आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से 01 नग पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 06 नग देषी कट्टा, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 01 कार एवं 10 नग मोबाईल जप्त किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसके बाद से निर्देश के संबंध में तस्दीक की जा रही थी। पुलिस की टीम लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी थी।

दिनाँक 23/08/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है। पिस्टल, देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे हुए है। किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया।

उनके निर्देश पर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी। तभी पुलिस को देखकर आरोपीगण भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर स्वराज कुर्रे ने बताया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से खरीदा गया है। अपने ससुराल घर में छिपाकर रखा है। अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ करने पर धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से हथियार खरीदना बताया। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अष्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक ATM में डकैती करने की योजना बनाने की जानकारी दी। सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारूति वेगनआर कार जप्त किया गया है।

00 नाम गिरफ्तार आरोपी :-
01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।
10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0।
11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन ,श्री उमेश कुमार गुप्ता (भा.पु.से.), प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. प्रदीप आर्या, तथा ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27ACCU के तेजतर्रार नेतृत्व में गोपाल सत्पथी का बड़ा एक्शन: 300 CCTV, 20 दिन की घेराबंदी के बाद हाईटेक चोरी गैंग का पर्दाफाश, मेरठ से शातिर ताज मोहम्मद गिरफ्तार, पुलिस ऑपरेशन बना मिसाल…
Uncategorized2026.04.2750 लाख लेकर भागा ड्राइवर, IPL सट्टे के कर्ज ने बनाया मास्टरमाइंड, गुटखा बना बहाना, पार्षद के पास छुपा कैश, नाली-खपरैल में नोट, 7 गिरफ्तार, 49.50 लाख बरामद, 50 हजार में खत्म मौज…
Uncategorized2026.04.27भारत माला घोटाला में ईडी की दबिश कुरुद तक पहुंची, चंद्राकार कनेक्शन पर छापा, मुआवजा खेल में करोड़ों की गूंज, कई तहसीलों में जांच तेज, सुबह-सुबह रेड से मचा हड़कंप, बड़े खुलासों की आहट, सियासत में भी हलचल तेज हुई अब…
Uncategorized2026.04.27बिलासपुर में “स्टे ऑर्डर आया, बुलडोजर नहीं थमा—पट्टा दिखाते रह गए लोग, घर हुआ तबाह प्रशासन बोला नियम, परिवार बोला जुल्म; मस्तूरी में ‘कानून बनाम बुलडोजर’ का हाई-वोल्टेज ड्रामा छाया…
