बिलासपुर,,, कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन गावों का दौरा कर पीएम जनमन योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने आज धूमा, करका, नेवसा सहित अनेकों ग्रामों का धुंआधार दौरा किया।

शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा। योजना के तहत इन ग्रामों में पीवीटीजी समूह के बैगा आदिवासियों के लिए पक्का प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने हितग्राहियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। चौहान ने धूमा में आयोजित जनमन शिविर में भी हिस्सा लिया। उन्होंने शिविर में कार्तिक बैगा को जाति प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और सावधान रहने की जरूरत बताई। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोटा के सीईओ सिन्हा, प्रवीण लठारे सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
