
बिलासपुर,,, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम शहर की चार कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया है। इन कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी, पार्किंग और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ दिन पहले इन सभी को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया था। लेकिन कोचिंग सेंटरों के संचालकों ने नही किया।सुरक्षा, फायर सेफ्टी और भवन अनुज्ञा के नियमों के विपरीत संचालित 4 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को आज नगर निगम ने सील कर दिया। मापदंडों के पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम पीयूष तिवारी और अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में निगम और जिला प्रशासन की टीम शाम को शहर में निकली। जिसके बाद कांप्टीशन लाइब्रेरी, कम्यूनिटी एकेडेमी, सिद्धी लाइब्रेरी, प्रीमियम एकेडेमी को सील कर दिया है। इन संस्थानों में ना फायर सेफ्टी के उपकरण थे और न ही कोई पार्किंग की व्यवस्था थी। और तो और ना प्रवेश और निकासी की कोई ठोस और सुरक्षित व्यवस्था भी नहीं थी। इन संस्थानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने कहा गया था, पर संस्थानों द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जिसके बाद प्रशासन ने सीलबंदी करने की कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
