
बिलासपुर,,, केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर गए 22 बंदी लौटे ही नहीं। उनके स्वजन को बार-बार सूचना देने के बाद भी जब बंदी नहीं लौटे तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों को फरार बंदियों की जानकारी दी है। प्रबंधन की मानें तो थानों में उनके फरार होने की एफआइआर दर्ज कराई गई है। सजायाफ्ता बंदियों के वापस जेल नहीं पहुंचने पर जेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
जेल अधीक्षक ने बताया कि पैरोल पर गए बंदियों को विभिन्न कारणों के चलते छुट्टी पर भेजी गई थी। न्यायालय के निर्देश पर बंदियों को एक निर्धारित अवधि के बाद पैरोल के बाद वापस जेल लौटना होता है। अधिकांश बंदी लौट भी आते हैं। लेकिन 22 बंदी ऐसे हैं जो जेल से बाहर तो निकले, लेकिन जेल लौटकर नहीं आए।
जेल प्रबंधन के अनुसार जिन बंदियों को पैरोल पर भेजा था, वह अलग-अलग अपराध में सजा काट रहे थे। पैरोल पर निकले बंदियों में कोई हत्या का आरोपित था, तो कोई दुष्कर्म के मामले में जेल पहुंचा था। कुछ बंदियों को अन्य गंभीर अपराध में भी जेल दाखिल कराया था। न्यायालय के आदेश पर उन्हें पैरोल दी गई थी।
कोरोना महामारी के दौरान फैलते संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने अच्छे चाल-चलन वाले बंदियों को पैरोल पर भेजा था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान पैरोल की अवधि कई बार बढ़ाई गई थी। नहीं लौटने वालों में इनकी ही संख्या सर्वाधिक है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
