
प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर की जा रहीं है विवेचना।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रूपये किया गया जप्त
थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त।
जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 26.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 115 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
