
बिलासपुर,,, P.M जनमन योजना से अंजोरी बैगा के जीवन में खुशियां आई है। कभी झोपड़ी में रहने वाले अंजोरी का अब अपना स्वयं का पक्का मकान है। वे कहते है कि यह उनके लिए कभी संभव नहीं था। पीएम जनमन योजना से उनके पक्के मकान का सपना सच हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई निवासी अंजोरी बैगा ने बताया कि उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब परिवार से हैं उनके घर की स्थिति काफी जर्जर थी। कच्चा मकान होने के कारण कभी भी दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा उन्हें शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए चलाए जा रहे पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके पास आवास योजना के लिए सभी दस्तावेज ले कर उनका आवास योजना के तहत फॉर्म भर गया और उनका आवास पास हो गया और प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में आ गया जिससे उन्होंने अपने मकान बनाने के कामों की शुरूआत की। बाकी की राशि भी उनके खाते में किस्तों में आती गई और उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। अब अंजोरी बैगा को उनके कच्चे मकान से छुटकारा मिल गया है। वे अपने पक्के मकान में बड़े इत्मीनान के साथ रह रहे है। उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम विशेष पिछड़ी जनजाति का जीवन संवारने के लिए लाई गई इतनी सुन्दर योजना के लिए हम शासन के आभारी हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
