
बिलासपुर,,, जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्ट संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीशनल S.P उमेश कश्यप, S.D.M पीयूष तिवारी, R.T.O आनंदरूप तिवारी, C.S.P उमेश गुप्ता सहित ट्रांसपोर्ट संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

संघ के सभी सदस्यों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी किये गये दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई। संघ के सदस्यों ने सभी नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में S.D.M पीयूष तिवारी ने कहा कि डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।

किसी भी वाहन मे डीजे या साउन्ड बॉक्स नहीं लगाया जाएगा! किसी भी वाहन पर साउंड बॉक्स नहीं बजना चाहिए। वाहन में साउंड बॉक्स मिलने पर साउंड बॉक्स जब्त कर वाहन का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

जब्त साउंड बॉक्स को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा और यदि दूसरी बार वाहन को पकड़ा जाता है तो उस वाहन का परमिट ही निरस्त कर दिया जाएगा। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बिना उस वाहन को कोई भी नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
