Sun. Nov 15th, 2026

महिला थाने के पास हुआ जबरदस्त सड़क हादसा, शराब के नशे में बुलेरो सवार ड्राइवर ने एक्टिव सवार युवतियों को मारी ठोकर,,

बिलासपुर,,, महिला थाने के पास रात में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ, जिसमे बुलेरो सवार ड्राइवर ने एक्टिव सवार 2 युवतियों को जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे दोनो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई! जिसको सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है!

जानकारी के अनुसार बुलेरों वाहन क्रमांक CG 14 C 0851 का चालक सिविल लाइन की ओर से आ रहा था ! जो शराब के नशे में चूर था ! जिसने सामने से आ रही स्कूटी वाहन क्रमंक CG 11 BD 3051 में सवार दो युवतियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी ! जिसके चलते दोनो युवतियों को गंभीर चोट आई है। जिसमे एक युवती कोरबा और एक युवती पामगढ़ की निवासी बताई जा रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed