
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना ग्राम ढेंका के पास नेशनल हाइवे ब्रिज के पास की है। जहां राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक खून से सनी हुई लाश देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद एएसपी उमेश कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। युवक के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से जुड़े कोई पुख्ता सुराग अभी तक नहीं मिले हैं, लेकिन फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था।
आस-पास के क्षेत्र में सुराग ढूंढे रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई और उसकी लाश को सड़क किनारे फेंका गया है। जांच के दौरान आस-पास के क्षेत्र में सुराग ढूंढे रहे हैं। और अन्य थानों में मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो भेजी गई है। पुलिस गुम इंसान की रिपोर्ट से युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पहचान होने के बाद कराया जाएगा पोस्टमार्टम
घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। जिसने आसपास की जगहों से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। युवक की पहचान होने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे हत्या का सही समय और कारण पता लगाया जा सकेगा। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि हत्या क्यों की गई और किसके द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह साफ हो चुका है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। चुका है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।
मृतक की पहचान और हत्या, अभी तक स्पष्ट नहीं
घटना के बाद इलाके में दहशत माहौल है। क्योंकि यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़े अपराध की ओर संकेत करती है। घटना ने पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि मृतक की पहचान और हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने सभी थानों में अलर्ट जारी किया है और उम्मीद की जा रही है कि इस हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्य जल्द ही सामने आ जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.21गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
Uncategorized2026.09.21सीपत की नशीली दवा वाली ‘डील’ पहुंची मथुरा तक, बिलासपुर में 4 हजार 743 कैप्सूल-टेबलेट बरामद होने के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई की कड़ी, यूपी के गोविंद नगर से राहुल अग्रवाल गिरफ्तार… तकनीकी साक्ष्य से खुला कथित सप्लायर का ठिकाना…
Uncategorized2026.09.21संजय ट्रेडर्स, विक्की जनरल, सागर ट्रेडर्स, माधव ट्रेडर्स पर सवालों की बरसात फूड अधिकारी भी घेरे में, दुकानों में माल का खेल या जांच में झोल? कार्रवाई हुई तो जवाब देगा कौन, नहीं हुई तो जिम्मेदारी किसकी बाजार में अब यही बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.09.21प्रेस क्लब में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, शिवसेना महिला इकाई ने उतारी आरती, शहर की सुख-शांति की मांगी दुआ; पत्रकारों की मौजूदगी में भक्ति का रंग चढ़ा, गणपति वंदना से गूंजा पूरा सभा भवन परिसर, माहौल हुआ भक्तिमय…
