
बिलासपुर,,, प्रार्थिया चन्द्रकली निषाद पति स्व. बबलू निषाद निवासी अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास सरकण्डा ने दिनांक 09.10.2024 के रात्रि 23.50 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रात्रि अपने लड़का रिंकू निषाद के साथ अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा देखने गये थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग वहां खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण उनको धक्का लग गया तभी सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग अश्लील गाली गुप्तार देने लगे, जिसे प्रार्थिया का लड़का रिंकू निषाद मना किया। तब सभी एक राय होकर आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुये अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से लड़का रिंकू निषाद को मारा जिससे बचने पर लड़का जांघ के पास लगा, लड़का खून से लथपथ होकर गिर गया। जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल में भर्ती किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी सुमित वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा एवं उसके साथी दो नाबालिक विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी 👇👇
01. सुमित वर्मा पिता चंदन वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा।
02.बिट्टू उर्फ अमित वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी विवेकानंद रेसीडेंसी मोपका।
03. छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा पिता रोहित कुमार मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी सरकण्डा।
विधि से संघर्षरत् 2 नाबालिक बालक।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.30पैसे दो, तब मिलेगी लाश? हरिओम अस्पताल पर आदिवासी महिला का शव रोकने का आरोप, कांग्रेस का घेराव, स्वास्थ्य विभाग की जांच, निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली फिर कठघरे में।
Uncategorized2026.07.30मोपका गोठान में ‘गौ-ग्रहण’! आधा दर्जन गौवंश की मौत से मचा हड़कंप, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष भड़के, कलेक्टर-आयुक्त से कार्रवाई की मांग, अव्यवस्था और लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल….
Uncategorized2026.07.30बिना पर्चे दवा बेचने वालों में हड़कंप! बिलासपुर में ड्रग विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 16 हाई-रिस्क दवाओं की बिक्री खंगाली, नियम तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर्स पर लाइसेंस रद्द होने की तलवार…
Uncategorized2026.07.30मुन्नी से ज्यादा बदनाम स्वास्थ्य महकमा! महंगा इलाज, शव बंधक और अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल
