
बिलासपुर,,, शहर की सड़को में आज भी अपनी बादशाहत कायम करने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार युवक यातायत के नियमो को दरकिनार करते हुए सड़को में तेज गति से और गाड़ी में लगे कर्कस आवाज वाले साइलेंसर वाहन को चलाते हुए आप शहर में कही भी देख ही सकते हो।आज एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ जहा पर मोडिफाइड साइलेंसर लगी एक बुलेट गाड़ी में दो युवक सवार होकर फर्राटे भरते हुए बुलेट से फायर कर चिंगारी निकालते हुए दिखे।
आपको बताते चले की शुक्रवार की रात को शहर के गौरव पथ मार्ग में महाराणा प्रताप चौक से मंगला चौक की तरफ जाने वाले मार्ग में बुलेट सवार दो युवक अपनी मस्ती में फर्राटे भरते हुए अपना तमाशा दिखाने के चक्कर में आने जाने वाले लोगो को जुझकाते हुए साइलेंसर से आग निकालते हुए फायरिंग की तेज आवाज निकाल रहे थे।वही इनकी हरकतों को एक उस मार्ग में जा रहे एक जागरूक नागरिक ने इनका वीडियो बना लिया।
यातायत पुलिस का अभियान हुआ ठंडा मोडीफाइड साइलेंसर हुआ गर्मदरअसल काफी लंबे समय से यातायात विभाग का मोडीफाइड साइलेंसर लगी गाड़ियों के लिए कार्रवाई अभियान ठंडा पड़ा हुआ है।जिसके चलते आज भी मोटरसाइकिल पर बहुत से दुपहिया वाहन चालक बुलेट में मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर माहौल को गर्म करने लगे हुए है।
यह वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस विभाग को अपने अभियान को फिर चालू करके ऐसे वाहन चालकों के ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ यातायात के नियमो की पाठशाला का ज्ञान भी दिया जाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
