
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने के दिए हैं निर्देश पर दिनांक 26.01.2024 को अपनी नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए लगातार अपह्ता एवं संदेही की पतासाजी की जा रही थी जिस पर अपह्ता को दिनांक 07.10.2024 को धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर म.प्र. घर से बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा पीडिता से मंदिर मे विवाह कर पत्नि के तौर पर अपने घर मे रखा था जिस पर से प्रकरण मे धारा 376 भादवि एवं पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, उनि जी एल चन्द्राकर, आरक्षक योगेश साहू व महिला आरक्षक ज्योति पंकज एवम साइबर सेल में महिला आरक्षक शकुंतला साहू का विशेष योगदान रहा।
आरोपी – 👇
धारा सिंह जाटव उर्फ रोहित जाटव पिता महेश जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्तुरा थाना बेलगढा जिला ग्वालियर म.प्र. हाल मुकाम पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
