
बिलासपुर,,, प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत् है। बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है। जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत् है। जिसके द्वारा पिज्जा बिक्री का प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रूपये को कंपनी के खाते में जमा ना कर स्वयं खर्च कर गबन किया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ट आधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नागेश राव हुमने का पतासाजी कर उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिससे पूछताछ किया गया, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
नागेशराव हुमने पिता स्व. राजकुमार हुमने उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
