
पूर्व में एक आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा चुका है

बिलासपुर,,, प्रार्थी अजय मनहर निवासी लिमतरा थाना मस्तुरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी हाईवा में अकलतरा से गिट्टी लाने के लिए सुबह करीब 04:00 बजे के आस पास खैरा से हाईवा को लेकर अकेले निकला था फोरलेन एन एच 49 पर ग्राम पाराघाट टोल बेरियर के पास सुबह करीब 04.30 बजे अपना गाडी खड़ा करके नीचे दिशा मैदान करने गया था दिशा मैदान करके वापस आया तो देखा इसके गाड़ी के टकी साईड में एक सफेद रंग का माहिन्द्रा कम्पनी का टीयूजी 300 गाडी वाहन कमाक सी०जी० 13 एवी 8901 खड़ा था तथा चार लडके हाईवा का डीजल टंकी को खोलकर उसमे पाईप लगाकर डीजल निकाल रहे थे तब उनके पास जाकर अपने गाड़ी का डीजल कैसे निकाल रहे हो बोला तो वो लोग डण्डा तथा लोहे का राड रखे थे जिससे प्रार्थी के सिर में अड़ाकर हल्ला मत करना नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे गाड़ी में 50 लीटर डीजल था उसे पुरा निकाल कर प्लास्टिक जरिकेन में भरकर अपने गाडी में डाल लिये तथा जितना पैसा रखे हो निकालकर दे दो नहीं तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुये शर्ट से 500-500 रूपये का दो नोट लूट लिया तथा वहा से आगे चले गये आगे में एक ट्रेलर गाडी वाहन कमाक एम पी 53 एचए 2505 खड़ा था उसके पास जाकर उसका भी डीजल टकी से डीज़ल निकालने लगे तब यह अपना मोबाईल गाडी में रखा था जिसे निकालकर अपने मालिक राजू पंडित को फोन करके घटना के बारे में बताया तब राजू पंडित वहा पर आया उसी समय एक पुलिस गाड़ी भी वहा पर आया सभी मिलकर उन लोगों को पकडने लगे तब तीन लड़के वहा से अंधेरे का फायदा उठाकर खेत तरफ भाग गया एक लड़का को पकड पाये जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार मिरी पिता राम कुमार मिरी उम्र 35 साल निवासी कोरबी थाना बलौदा बताया मनोज मिरी एवं अन्य साथियों के साथ नगदी रकम हाईवा का डीजल लूटकर प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा टीयूजी में भाग गये। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा घटना दिनाक से फरार आरोपी अरविंद खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल पता ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छग को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 15.10.2024 को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
अरविन्द खुटे पिता गंगाराम खुटे उम्र 22 साल साकिन खिसीरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
