
बिलासपुर,,, राजस्व विभाग के अफसरों और स्टाफ को मुख्यमंत्री तक का खौफ नही है। उनकी तल्ख चेतावनी के बाद भी बेलतरा तहसील से रीडर के मनमानी का मामला सामने आया है। पीडित विवेक वर्मा ने 400 रुपये लेने के बाद भी रीडर द्वारा 22 दिन से राजस्व प्रकरण का नकल न देने का आरोप लगा कलेक्टर से रीडर एसएन श्रीवास और कमल के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि ऐसे कई विवेक दफ्तरों के चक्कर काट रहे है! और रिश्वत देने के बावजूद आवाज भी नही उठाते
कलेक्टर से की गई लिखित शिकायत में नगोई निवासी विवेक वर्मा ने बताया कि उसने बेलतरा तहसील में लंबित राजस्व प्रकरण क्रमांक 202304072400207/-6/ के प.ह. नम्बर 00017 के नकल के लिए गत 21 अगस्त को आबेदिन किया। लेकिन रीडर ने पूरी नस्ती एसडीएम कार्यालय भेजने का हवाला देकर नकल देने से इनकार कर दिया। जबकि रीडर ने जल्द नकल देने के एवज में 400 रुपये भी लिया था। नकल न मिल पाने के कारण वह
राजस्व प्रकरण में पारित आदेश के विरुद्ध आज तक अपील, पुनरीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए भटक रहा। विवेक का आरोप है कि रीडर विरोधी पक्षकार से मिलकर हिलाहवाला कर रहा ताकि वह अपील पुनरीक्षण न कर सके, विवेक ने बताया कि वह नकल के लिये 10-12 बार बेलतरा तहसील का चक्कर काट चुका करीब 100 मोबाइल पर बात करने कोशिश की
पर आज तक उसे नकल प्रदान नहीं किया जा रहा । पीड़ित विवेक ने कलेक्टर से बेलतरा तहसील के रीडर एस. एन. श्रीवास व कमल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.18मोदी के दीयों में सियासत की चिंगारी, मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, गृहमंत्री के सामने नारेबाजी-धक्का-मुक्की, फुटवियर चलने की खबर… भाजपाइयों ने भी खोल दी गुलाब की पंखुड़ियों वाली पुरानी फाइल…
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
