
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बाबू अली के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त।

आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
बिलासपुर,,, प्रार्थी दुर्गेश दास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने आया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर उसके सिर, दाहिने हाथ कान, कमर के पास चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकण्डा को दिनांक 15.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी सागर श्रीवास, अविश श्रीवास एवं सादिक खान फरार थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 24.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपीगण चांटीडीह में घूम रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर टीम भेजा गया। जहां घेराबंदी कर आरोपीगण सागर श्रीवास, अविश श्रीवास, एवं सादिक खान को पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇
01. सागर श्रीवास पिता संतोष श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा,
02. अविश श्रीवास उर्फ भोला पिता मुरित श्रीवास उम्र 20 वर्ष निवासी आर.के. पेट्रोल पंप यादव मोहल्ला सरकण्डा
03. सादिक खान पिता साहिद खान उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर डीएलएस अटल आवास सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
UncategorizedNovember 18, 2026साथ के फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर दो लाख डकार गई युवती, झूठे केस में फंसाने का भी डर दिखाया, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, पहुंची जेल…
