
बिलासपुर,,,, मोपका क्षेत्र स्थित कुटीपारा स्कूल के पीछे जमीन पर सोयी हुई मृत एक लाश मिली है! बताया जा रहा है! कि मृतक जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का कर्मचारी है! बहरहाल लाश मिलने की जानकारी के बाद सरकन्डा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है! साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंचकर अपना काम करना शुरू कर दिया है! पता लगाया जा रहा है! कि मृतक का नाम और पहचान क्या है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक कोई चौहान है।
अल सुबह मोपका पुलिस चौकी के कुटीपारा में झाड़ियों के बीच एक लाश मिली है। लाश सोई हुई मुद्रा में है। कपड़े भी साफ सुथरा है। ऐसा लगता है कि मानों मृतक थकान मिटाने के लिए सोया है। स्कूल के पीछे झाड़ियों के बीच लाश देखे जाने के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस चौकी और सरकन्डा थाना को फोन किया। खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ भीड़ भी मौके पर पहुंच गयी। बहरहाल लाश की पहचान की जा रही है।
बताते चलें कि स्कूल के पीछे झाड़ियों के बीच सोई हुई मुद्रा में लाश मिलने की जानकारी के बाद रोते बिलखते मृतक का बेटा भी पहुंचा है। इस दौरान बेटा ने रोते हुए दुहराया पिता ने जहर खाकर आत्महत्या किया है। जहर खाने के बाद चुपचुपा घर से निकले और कहां जा रहे हैं किसी को कुछ भी नहीं बताया। गम में तड़प रहे बेटा ने यह भी नहीं बताया कि उसका पिता घर से कब निकला।
लाश की स्थिति करवट में है। चन्द कदम दूर मृतक की एक स्कूटी भी खड़ी है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मृतक का घड़ी और मोबाइल भी बरामद किया है। लाश किसी चौहान की है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक जिला अस्पताल में ब्लड़ बैंक का कर्मचारी है। मामले की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।
मामले में अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने उमेश कश्यप ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकला है। छानबीन के बाद मृतक की पहचान समेत सारी जानकारियों को साझा किया जाएगा। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक जिला अस्पताल में ब्लड बैंक कर्मचारी है। मृतक ने जहर का सेवन किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.14वोट के टाइम नारियल, अब जनता को नाली वाला पानी! युवा कांग्रेस बोली- महापौर पूजा विधानी दो दिन में सुधरो, नहीं तो वार्ड का ‘स्पेशल गंदा पानी’ पिलाकर करेंगे स्वागत…
Uncategorized2026.06.14सांप से ज्यादा जहरीले निकले वकील-डॉक्टर! बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, जहरखुरानी मौतों को बना दिया नागदंश, करोड़ों डकारने वाले रैकेट पर FIR की तैयारी…
Uncategorized2026.06.14समझौते का ‘प्रेशर’ पड़ा भारी! दुष्कर्म केस में घिरे सिरगिट्टी टीआई अभय सिंह पर फिर गरजा सिस्टम, पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अब एसएसपी जांच के आदेश से मचा हड़कंप, लोगों ने कहा- “कानून नहीं, खुद की चलाते हैं साहब…
Uncategorized2026.06.14दरवाजा खुला रह गया, चोरों ने समझा खजाना मिलेगा! लेकिन हाथ लगी जंग लगी मसाला मशीन और कबाड़ से भरे कार्टून। CCTV में कैद हुए ‘कबाड़ी चोर’, पीड़ित बोला— “इतना भी कीमती नहीं था कि थाने दौड़ता…
