
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर से एक वीडियो सामने आया है! जिसमें ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का हवाला देकर आम जनता से कर रहा अवैध वसूली साफ नजर आ रहा है! इस वीडियो में आप देख सकते है! वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से पैसे मांगते और डिजिटल पेमेंट कराते हुए आरक्षक नजर आ रहा है!. खास बात यह है! कि वह भुगतान अपने खाते में नहीं बल्कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों के QR कोड पर करवा रहा था! बाद में उनसे नकद पैसा लेता था! बिलासपुर ट्रैफिक विभाग के नगर सैनिक सुशील पांडेय का अवैध वसूली करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है! डिजिटल पेमेंट से बचने की कोशिश करता यातायात के पुलिस कर्मी सुशील पांडेय ट्रैफिक थाने में तैनात था और हाल ही में उसकी ड्यूटी देवकीनंदन चौक पर लगाई गई थी! वहां वह यातायात नियमों के उल्लंघन का बहाना बनाकर बाइक सवारों को रोकता और चालान की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठता था! पैसे का लेनदेन सीधा न हो, इसके लिए वह QR कोड से डिजिटल पेमेंट करवा रहा था ताकि उसकी वसूली पर किसी की सीधी नजर न पड़े.

व्यापारियों के QR कोड का दुरुपयोग
मामला तब गंभीर हो गया जब सुशील पांडेय ने चौक के व्यापारियों के QR कोड का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया. व्यापारी जब इसका विरोध करने लगे, तो पांडेय ने उन्हें दुकान बंद कराने की धमकी दी. एक महिला दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना इसी तरह से 4-5 हजार रुपये का जुर्माना बताता था! लेकिन 400-500 रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की पेशकश करता था!
वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर ट्रैफिक विभाग ने तत्काल कार्रवाई की. एसपी रजनेश सिंह ने ट्रैफिक ASP नीरज चंद्राकर को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं! फिलहाल, सुशील पांडेय को चौक की ड्यूटी से हटाकर ऑफिस में तैनात कर दिया गया है! ASP चंद्राकर ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है! और अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी! आपको बता दे कि यातायात के ऐसे कई आरक्षको की काली करतूत सामने आते है! जिसके ऊपर कोई कार्यवाही नही होती! जिसके चलते राहगीरों को ऐसे कई वसूली कर्ता पुलिस कर्मियों के डर से इधर उधर भागना पड़ता है! या फिर इनके ऊपर किसी बड़े अधिकारियो का हाथ हो ! शहर के सभी चौक चौराहों पर यातायात की कार्यवाही लगातार होती जा रही है! पर कार्यवाही सिर्फ नाम की है! या इन जैसे यातायात के आरक्षक अपनी जेब गर्म करने के लिए चौक चौराहों पर अपना ठिकाना बना रखा है! अब देखना है! कि यातायात के अधिकारी इन जैसे वशूली बाज आरक्षक पर किस तरह से कार्यवाही करती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
UncategorizedNovember 18, 2026साथ के फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर दो लाख डकार गई युवती, झूठे केस में फंसाने का भी डर दिखाया, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, पहुंची जेल…
