
निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में रायपुर में डिस्चार्ज हो रहे बच्चों के लिए गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर,,, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की CSR पहल “SECL की धड़कन” के तहत 20 बच्चों के जन्मजात हृदय रोग (congenital heart disease) की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। इस उपलक्ष्य में दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को रायपुर में डिस्चार्ज हो रहे बच्चों के लिए सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में SECL निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे!

एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं हेल्थ एन्ड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन सी श्रीनिवासन ने की। अपने वक्तव्य में दास ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य हमारे परियोजना प्रभावित क्षेत्रों खासकर ग्रामीण एवं आदिवासी-बाहुल्य क्षेत्रों के उन बच्चों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है, जो हृदय संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं और चिकित्सा का खर्च उठाने में असमर्थ हैं!

इस दौरान दास ने हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर, नियो-नेटल वार्ड में जाकर मरीजों से बातकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से बात की एवं चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जाना। दास द्वारा हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डिस्चार्ज हो रहे बच्चों को स्नेह भेंट देते हुए बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । योजना के लाभार्थियों ने कहा कि SECL की इस योजना से हमारे बच्चों का निशुल्क इलाज संभव हो सका जिसके लिए हम SECLप्रबंधन के बहुत आभारी हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
