
बिलासपुर,,, एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है! जहां जिला सहकारी बैंक की एक महिला क्लर्क, रुचि पांडे, पर अपने पद का दुरुपयोग करके बैंक के पैसे का गबन करने का आरोप लगा है! बैंक की बस स्टैंड शाखा में कार्यरत रुचि पांडे ने चालाकी से बैंक के पैसों को अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया! इस धोखाधड़ी का कुल अमाउंट करीब डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है!
बैंक के आंतरिक जांच के दौरान इस घोटाले का खुलासा हुआ! बैंक प्रबंधन ने जब नियमित ऑडिट किया, तब इस अनियमितता पर ध्यान गया! प्रारंभिक जांच में ही यह सामने आया कि रुचि पांडे ने सहकारी बैंक के खातों से रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर ली थी! मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की! बिलासपुर के कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने इस मामले को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों को पत्राचार किया और महिला क्लर्क के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की! फिलहाल, पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है! और जल्द ही इस पर कड़ी कार्रवाई होने की संभावना है!
यह घटना सहकारी बैंकों में आंतरिक सुरक्षा और पारदर्शिता पर सवाल उठाती है! अक्सर देखा गया है! कि बैंक के कर्मचारियों को वित्तीय लेनदेन की पूरी जानकारी और उस पर नियंत्रण होता है! अगर उचित सुरक्षा व्यवस्था न हो और जांच-प्रक्रियाएं समय पर न की जाएं, तो ऐसे घोटाले होने की संभावना बढ़ जाती है!
इस मामले में रुचि पांडे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी! यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं! तो उन्हें कानूनी रूप से सजा का सामना करना पड़ सकता है! इस घटना के बाद सहकारी बैंक प्रबंधन ने अपने आंतरिक ऑडिट और सुरक्षा प्रक्रियाओं को और कड़ा करने की दिशा में कदम उठाए हैं! ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके! बिलासपुर जिला सहकारी बैंक की यह घटना वित्तीय प्रणाली में मौजूद खामियों और कर्मचारियों की नैतिकता पर सवाल खड़े करती है! समय रहते इस घोटाले का खुलासा हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बैंक की जांच प्रणाली काफी हद तक सक्रिय है! अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं! और क्या यह घटना अन्य बैंकों के लिए चेतावनी साबित होगी!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 18, 2026तलाक का रास्ता साफ करने अजन्मे बच्चे को ही बना दिया निशाना, तीन महीने की गर्भवती पत्नी को चेकअप के बहाने अस्पताल बुलाया, सहमति के नाम पर हस्ताक्षर कराकर गर्भपात कराने का आरोप; पति सुयश अग्रवाल और जेपी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर उज्वला कराडे की कथित साठगांठ पर सिरगिट्टी थाने में FIR, मेडिकल दस्तावेजों से खुलेगा पूरा राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मुफ्त इलाज का झांसा, फिर नवजात की कीमत लगाने का कथित धंधा! मां ने बच्चा बेचने से किया इनकार तो बना लिया बंधक, निःसंतान दंपत्ति के नाम पर खरीद-फरोख्त का खेल, रायपुर से दुर्ग तक फैले नेटवर्क की आशंका, तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब खुलेगा नवजात सौदेबाजी का राज…
UncategorizedNovember 18, 2026मोबाइल का विवाद पहुंचा अपहरण तक, फोन वापस नहीं मिला तो 16 साल के किशोर को ही उठा ले गए 7 युवक, सिंधी कॉलोनी में घूमते पकड़े गए, सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, सातों पहुंचे जेल…
UncategorizedNovember 18, 2026साथ के फोटो बने ब्लैकमेलिंग का हथियार, वायरल करने की धमकी देकर दो लाख डकार गई युवती, झूठे केस में फंसाने का भी डर दिखाया, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, पहुंची जेल…
