
00 जांच के लिए जंगल गए और लकड़ी तस्करों को रोकने की कोशिश करने वाले डिप्टी रेंजर की तस्करों ने वर्दी फाड़ दी
बिलासपुर,,, कोटा क्षेत्र के सेमरिया के जंगल में तस्कर पिकअप लेकर पहुंचे थे! इसकी सूचना पर डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे! इसी दौरान तस्करों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डिप्टी रेंजर से हुज्जतबाजी करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी! साथ ही उन्हें मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया! डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है!
बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पिरैया में रहने वाले देवी सिंह भारद्वाज वन विभाग में डिप्टी रेंजर हैं! उनकी पोस्टिंग कोटा क्षेत्र के सेमरिया सर्किल में है! गुरुवार दो जनवरी को वे बीट गार्ड रामकिशन यादव, श्रमिक जीवन सिंह और दशरथ लाल गंधर्व को लेकर दाे बाइक में ग्राम मानपुर जाने के लिए निकले थे! इसी दौरान उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि ग्राम सेमरिया स्थित शिव तालाब के पास लकड़ी की तस्करी करने के लिए कुछ लोग पिकअप लेकर खड़े हैं! इसकी जांच के लिए डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे! गांव में रहने वाले टंपाल की बाड़ी में पिकअप खड़ा था! डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ बाड़ी में घुस गए! वे पिकअप को देख रहे थे! इसी दौरान वहां पर टंपाल ध्रुव अपने साथियों दिनेश और अंधियार सिंह के साथ वहां पहुंच गया! उसने डिप्टी रेंजर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी! इससे डिप्टी रेंजर की वर्दी फट गई! साथ खड़े ग्रामीणों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कुल्हाड़ी लेकर डिप्टी रेंजर और उनके साथियों को दौड़ाया! इससे बचने के लिए डिप्टी रेंजर और उनके साथी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले! तीनों ने मिलकर डिप्टी रेंजर और उनके साथी की बाइक में तोड़फोड़ की! जंगल के रास्ते डिप्टी रेंजर और साथी किसी तरह कोटा थाने पहुंचे! डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर हमलावर ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है! पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है! कोटा थाने के टीआई का कहना है! कि एक आरोपी टम्पाल सिंह ध्रुवे पिता गोविंद ध्रुवे उम्र 40 वर्ष निवासी सेमरिया कोटा को पकड़ लिया गया है! उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है! जल्द ही अन्य आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे!
जंगल में वन अफसरों के बजाय वन माफियाओं का राज चल रहा
जंगल में फॉरेस्ट एग्रो से से ज्यादा माफियाओं का राज चल रहा है! जिसके कारण लकड़ियों की कटाई और तस्करी का मामला सामने आता है!
ऐसे में जाहिर है! कि वन माफियाओं को खत्म करने और जंगल से उनको खदेड़ने के लिए फॉरेस्ट अफसरों को अभियान चलाना चाहिए और चिन्हांकित करके कार्यवाही करना चाहिए!
डिप्टी रेंजर के साथ घटना हुई है! इसमें अपराध कायम हुआ है! और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है! बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
