
बिलासपुर,,, पीड़िता दिनांक 02.01.2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी उमेश कुमार यादव के द्वारा इसे शादी करने का झांसा देकर इसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, जो पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर टाल मटोल करते शादी करने से इंकार कर दिया, की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 02/ 2025 आरोपी उमेश कुमार यादव के विरुद्ध धारा – 64 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी उमेश कुमार यादव को दिनांक 03.01.25 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, रतनाकर सिंह, संजय श्याम का विशेष योगदान रहा है।
आरोपी 👇👇
1) उमेश कुमार यादव पिता स्व. पुनित राम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सरगांव हाल मुकाम नंदु गैरेज के पीछे सरजू बगीचा तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) गिरफ्तारी दिनांक- 03.01.2025
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
