
छत्तीसगढ़,,, गरियाबंद जिले में पत्रकार संदीप शुक्ला को धमकी देने वाले वन अधिकारी नरेश चन्द्र देवनाग पर अब कार्रवाई की गई है! यह घटना तब हुई जब पत्रकार संदीप शुक्ला ने अवैध वसूली का खुलासा किया था! नरेश चन्द्र देवनाग, जो सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी थे! जिन्होंने पत्रकार को धमकाने के लिए छह बार फोन किया था! इस धमकी से पत्रकार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी!

वन विभाग ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए नरेश चन्द्र देवनाग को उनके पद से हटा दिया! उन्हें अब विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, धमतरी वनमंडल के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है! विभाग ने इसे गंभीर आचरण उल्लंघन मानते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं! जांच की प्रक्रिया में यह भी देखा जाएगा कि नरेश चन्द्र देवनाग का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करता है! या नहीं! यह नियम सरकारी सेवकों के आचरण से संबंधित है! और इसके तहत किसी भी प्रकार के धमकी या अनियमितताओं की अनुमति नहीं दी जाती!

वन विभाग ने आदेश दिया है! कि घटना की गहन जांच की जाए और तथ्यात्मक रिपोर्ट उपनिदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को सौंपी जाए! विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि नरेश चन्द्र देवनाग का यह व्यवहार सरकारी सेवक के लिए अशोभनीय और अनुशासनहीन था! इस मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी! ताकि सरकारी अधिकारियों का आचरण सही रहे और पत्रकारों को संरक्षण मिल सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
