
बिलासपुर,,, रोड निर्माण के भूमि पूजन के दौरान भाजपा के दो पार्षदों के बीच तकरार का मामला सामने आया! यह घटना कस्तूरबा नगर वार्ड में हुई! जहां पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल और निवर्तमान पार्षद भरत कश्यप के बीच जमकर झगड़ा हुआ! भरत कश्यप अपने साथ मिठाई, नारियल और अगरबत्ती लेकर आए थे! और उन्होंने परंपरा अनुसार शुभ कार्य के तहत नारियल फोड़ने का प्रस्ताव रखा! उनका कहना था कि इस तरह के शुभ कार्य में नारियल फोड़ना आवश्यक है।
लेकिन पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल ने इसका विरोध किया और मोहल्ले के किसी बुजुर्ग से भूमि पूजन करने की बात की। इसके कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तैश में आकर रमेश जायसवाल ने भरत कश्यप से नारियल और अगरबत्ती छीनकर नाले में फेंक दिए। इससे पहले मिठाई को भी नाले में फेंकने की घटना हुई, लेकिन जनता ने मौके का फायदा उठाते हुए मिठाई को लूटकर खा लिया।
इस घटना ने न केवल स्थानीय जनता को हैरान किया बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचाई। यह मामला भाजपा के अंदरुनी विवाद को भी उजागर करता है, जहां दो नेताओं के बीच मतभेद खुलेआम सामने आए। इस तरह की घटनाएं पार्टी के लिए छवि को प्रभावित करने वाली होती हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
