
बिलासपुर,,, पीड़िता दिनांक-02.01.2025 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी चंद्र प्रकाश भोई के द्वारा इसे शादी करने का झांसा देकर इसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, जो पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर टाल मटोल करते शादी करने से इंकार कर दिया, की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 03 / 2025 आरोपी चंद्र प्रकाश भोई के विरुद्ध धारा-376(2)एन भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी चंद्र प्रकाश भोई को दिनांक 03.01.25 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, टंकेश साहू, धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा है।
आरोपी 👇👇
1) चंद्र प्रकाश भोई पिता घनश्याम भोई निवासी मोहरा हाल मुकाम खमतराई बिलासपुर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
