
बिलासपुर,,, भारत सरकार के सहयोग से भारतीय डाक विभाग के द्वारा देश के प्रत्येक व्यक्ति तक डाक विभाग के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर डाक चौपाल के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में निरंतर शिविर का आयोजन कर सुकन्या , पीपीएफ, डाक जीवन बीमा, पीएमजेजेवाई पीएमएसबीवाई जैसी समस्त योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा रहा है!

इसी क्रम में आज प्रधान डाकघर बिलासपुर द्वारा महर्षि विद्या मंदिर राजेंद्र नगर एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया! शिविर में सुकन्या , पीपीएफ एवं एसबी के 55 खाते प्राप्त किए गए! उक्त आयोजन में डाक विभाग के द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ वित्तीय जागरूकता, बचत का महत्व एवं साईबर फ्रॉड जैसी अति महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जा रही है! शिविर के सफ़ल आयोजन में प्रिंसिपल महर्षि विद्या मंदिर चरण सिंह यादव एवं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिल्पा मैडम एवं उनके समस्त टीचर और स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
