Thu. Nov 5th, 2026

सीपत थाना प्रभारी द्वारा ग्राम मटियारी में अवैध नशे के विरुद्ध रेड कार्यवाही 2 महिला समेत कुल 6 आरोपी 6 प्रकरण में 425 लीटर कच्ची शराब व 20 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जप्त…

00 आगामी छेरछेरा त्यौहार मे खपत करने तैयार किया गया महुआ शराब भट्ठा मे रेड कार्यवाही महुआ शराब बनाने का सामान भी किया गया जप्त

बिलासपुर,,,  पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जिला बिलासपुर द्वारा अभियान चलाकर शराब का अवैध शराब के विरूध्द कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है! जिस तारतम्य मे सीपत पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिकी के विरूध्द लगातार कार्यवाही कर रही है! कि दिनांक 11.01.2025 को ग्राम मटियारी शिकारी मोहल्ला में थाना सीपत पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध शराब बनाकर बिकी करने वालो के घर आंगन मे एक साथ कई घरों में रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही मे कच्ची महुआ शराब बनाने का समाग्री को भटठा से जप्त किया गया है! करीबन 500 किलो ग्राम लहान को नष्ट किया गया उपरोक्त आरोपीगणो से कुल 425 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 85000 हजार रूपये एवं 20 पाव देशी व अग्रेजी शराब कीमती 2100 रूपये बरामद किया गया एवं सभी आरोपीगण के विरुध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस के पूरे स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा!

आरोपीगण  👇👇👇

1, श्रीमती रंजीता शिकारी पति भागवत शिकारी उम्र 39 साल साकिन शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ०ग० । (55 लीटर कच्ची महुआ शराब)
2, लोसीर शिकारी पिता नंधन शिकारी उम्र 52 साल साकिन शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत्त जिला बिलासपुर छ०ग० (70 लीटर कच्ची महुआ शराब)
3, सूरज माल्या पिता सुखेन माल्या उम्र 24 साल साकिन शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ०ग० । (75 लीटर कच्ची महुआ शराब)
4,  श्रीमती सरिता शिकारी पति कमल शिकारी उम्र 25 साल साकिन मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ०ग० । (60 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी व अंगेजी शराब)
5,  प्रमोद माल्या पिता श्री नंदकुमार माल्या उम्र 18 साल 02 माह 30 दिन साकिन मटियारी शिकारी मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग। (85 लीटर कच्ची महुआ शराब)
6, महेश कुमार शिकारी पिता लोसिर शिकारी उम्र 26 साल साकिन मटियारी शिकारी मोहल्ला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग। (80 लीटर कच्ची महुआ शराब)

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed