
बिलासपुर,,, ओबीसी आरक्षण में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया! कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने के पास एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की! प्रदर्शनकारी भाजपा सरकार पर ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों को बुरी तरह से नकारा! पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थाने के पास बैरिकेड्स लगाकर रोकने की कोशिश की! लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इससे विचलित होने के बजाय और अधिक जोश के साथ नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया!

कांग्रेस नेताओं ने ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी की जांच की मांग करते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया! जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे और पार्षद लक्ष्मी साहू ने इस दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ चुनावी वादे करती है! जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं कर रही है! उनका कहना था! कि भाजपा ने ओबीसी समुदाय के हक को छीनने की साजिश रची है! और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

पुलिस द्वारा बैरिकेड्स लगाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी लगातार सड़क पर डटे रहे! वे “ओबीसी का हक दो, आरक्षण बचाओ” और “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद करते रहे! प्रदर्शनकारी चाहते थे! कि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए!

इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओबीसी समुदाय के हक की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात भी की! नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे आगे भी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे!
वहीं, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया! इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था! ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके! हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और उन्हें अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है!
कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर से भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर को तेज कर दिया है! और यह मुद्दा अब राज्यभर में सुर्खियों में है! ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के लगातार हमले भाजपा सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं! क्योंकि ओबीसी समुदाय में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
