
बिलासपुर,,, देवकीनंदन चौक के पास रहने वाले 11 वर्षीय आदित्य यादव का बचपन किसी सामान्य बच्चे के जैसे नहीं रहा! कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल था! तब आदित्य की ज़िंदगी भी एक कठिन मोड़ पर आकर खड़ी हो गई! उनके पिता की असमय मृत्यु ने उनके परिवार को गहरे आघात में डुबो दिया! लेकिन इस छोटे से लड़के ने हार मानने के बजाय संघर्ष को अपना साथी बनाया!
कोरोना के कारण होने वाली आर्थिक तंगी और परिवार की जिम्मेदारी को देखते हुए आदित्य ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद करने का जिम्मा उठाया! छोटे से आदित्य ने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान के अंदर मेहनत और संकल्प हो, तो कोई भी मुश्किल राह नहीं रोक सकती! वह अपनी साइकिल पर घूम-घूमकर समोसे बेचते हैं! ताकि उनके परिवार की रोज़ी-रोटी चल सके!
आदित्य का यह संघर्षपूर्ण जीवन न सिर्फ उनके परिवार के लिए वरदान बनकर आया! बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गया है! आदित्य की ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण ने उन्हें सिर्फ उनके गांव में नहीं, बल्कि पूरे इलाके में सम्मान दिलाया है! आज वह केवल एक छोटे बच्चे नहीं, बल्कि एक उदाहरण बन चुके हैं! कि कठिनाइयों के बावजूद अगर दिल में ठान लिया जाए! तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता!
आदित्य की यह कहानी न केवल उन बच्चों के लिए है! जो किसी न किसी कारणवश कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं! बल्कि यह उन सभी के लिए एक संदेश है! जो अपने सपनों और परिवार की खुशहाली के लिए कड़ी मेहनत करते हैं! आदित्य यादव की तरह अगर हम भी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें! तो कोई भी मुश्किल हमें हमारे लक्ष्य से दूर नहीं कर सकती!
आदित्य यादव की कड़ी मेहनत, संघर्ष और अडिग संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है! कि छोटी उम्र में भी बड़े कार्य किए जा सकते हैं! और व्यक्ति की शक्ति उसकी स्थिति से नहीं, बल्कि उसकी इच्छाशक्ति से निर्धारित होती है! वह सिर्फ एक उदाहरण नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक जीवंत प्रमाण बन चुके हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
