
00 गतोरा में किसान से रिश्वत लेकर धान खरीदी का वीडियो सामने आया
00 उपायुक्त सहकारिता ने बारदाना प्रभारी और प्राधिकृत को दिया नोटिस, 3 दिन में समक्ष में किया जवाब तलब
बिलासपुर,,, मस्तूरी विकासखंड के धान खरीदी केंद्र गतोरा में एक किसान से रिश्वत लेकर धान खरीदने का वीडियो प्रकाश में आया है। जिसके आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने केंद्र के बारदाना प्रभारी लवकुमार यादव और प्राधिकृत राजेंद्र राठौर को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब तलब किया है। किसान ने 4 हजार रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया था।
उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी के द्वारा लेख किया गया है कि धान उपार्जन केन्द्र गतौरा तहसील मस्तूरी के प्राप्त शिकायत के संबंध में तहसीलदार मस्तूरी से जांच कराई गई। तहसीलदार मस्तूरी द्वारा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया कि शिकायतकर्ता हर प्रसाद सूर्यवंशी पिता स्व.तुलसाराम निवासी गतौरा के अनुसार धान मण्डी में उपस्थित पंचनामा में उल्लेखित राठौर ने कहा कि धान की क्वालिटी सही नहीं है। इसलिए 4000 रूपये देने पर रसीद कटेगा। फिर शिकायतकर्ता ने पैसे देते हुए विडियो बना लिया। शिकायतकर्ता द्वारा बनाये गये विडियो में पैसा लेते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में धान खरीदी केन्द्र गतौरा के खरीदी प्रभारी श्री नरेन्द्र वस्त्रकार के माध्यम से विडियो का पुष्टि कराया गया। केन्द्र प्रभारी द्वारा विडियो में पैसा लेते हुए लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं साथ में राजेन्द्र राठौर प्राधिकृत के होने की पुष्टि की गई। तहसीलदार मस्तूरी के जांच प्रतिवेदन अनुसार विडियो में लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं साथ में राजेन्द्र राठौर, प्राधिकृत द्वारा पैसे लेने की शिकायत सही पाई गई। तत्संबंध में तहसीलदार मस्तूरी के प्रतिवेदन के आधार पर लव कुमार यादव बारदाना प्रभारी एवं राजेन्द्र राठौर, प्राधिकृत गतौरा के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रेषित किया गया है। अतः उक्त शिकायत एवं जांच के संबंध में 03 दिवस के भीतर अपना स्पष्टकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
