
बिलासपुर,,, बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित लकी चंदन मल्टी स्टोर पर एक बार फिर से प्रशासन की नाकामी का खामियाजा स्कूल के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है! जहां एक ओर प्रशासन ने कुछ समय पहले ही आदेश जारी कर स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाखू उत्पाद बेचने पर पाबंदी लगाई थी! तो वहीं दूसरी ओर अब वही तंबाखू उत्पाद बिना किसी रोक-टोक के बच्चों को उपलब्ध कराया जा रहा है! यह स्थिति बेहद गंभीर है! क्योंकि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को खुलेआम इन उत्पादों का सेवन करते हुए देखा जा रहा है!

स्वस्थ जीवन और तंबाखू उत्पादों से बच्चों को दूर रखने के लिए प्रशासन ने पहले इस तरह की दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की थी! लेकिन समय के साथ प्रशासन की कार्रवाई ढीली पड़ने के कारण तंबाखू उत्पादों की बिक्री फिर से शुरू हो गई है! स्कूल के पास स्थित लकी चंदन मल्टी स्टोर में न सिर्फ तंबाखू, गुटखा और अन्य नशीले उत्पाद बेचे जा रहे हैं! बल्कि बच्चे भी बिना किसी डर के इनका सेवन कर रहे हैं!

स्थानीय निवासियों और अभिभावकों का कहना है! कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है! क्योंकि बच्चों को ऐसे हानिकारक पदार्थों से दूर रखना जरूरी है! लेकिन यहां के दुकानदार बच्चों की उम्र को नज़रअंदाज़ करके उन्हें आसानी से यह उत्पाद बेच रहे हैं! कई बार स्कूल प्रशासन ने इस मामले को उठाया है! लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है!

स्थानीय लोगों का मानना है! कि जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाएगा! तब तक बच्चों की सेहत पर इसके विपरीत असर पड़ता रहेगा! खासकर, स्कूल के पास ऐसी दुकानों का खुला संचालन बच्चों के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है! अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर कब सख्त कदम उठाता है! और बच्चों को इस नशे से बचाने के लिए क्या ठोस उपाय करता है!
यह घटना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है! क्या प्रशासन केवल कागजों में ही एक्टिव है! या फिर उसे धरातल पर भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी? यह सवाल अब सभी के मन में गूंज रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
