
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! यह चौंकाने वाली घटना एक पड़ोसी युवक ने अंजाम दी! जो महिला के घर के पास ही रहता था! हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी! जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हरबंश यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बुआ उम्र करीब 65 वर्ष की है जो अकेली रहती है, दिनांक 14.01.2025 के सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिला कि बुआ के साथ कोई मारपीट किया है, घर के बाहर बेहोश पड़ी है तब वह अपने भाई के साथ बुआ के घर जाकर देखा तो इसकी बुआ घर के बाहर बेहोश हालात में पड़ी है उसके सिर में पत्थर से मारने से गहरा चोंट का निशान है आसपास खून गिरा है, पड़ोस का नंद कुमार धु्रव अक्सर बुआ के घर आना-जाना करता था शंका है कि नंद कुमार धु्रव के द्वारा ही बुआ की हत्या करने के नियत से पत्थर पटक कर मारने का प्रयास किया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा नेतृत्व में में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी की पता तलाश कर आरोपी नंद कुमार धु्रव उर्फ छोटी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी नंद कुमार ध्रुव उर्फ छोटी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अप.क्र. – 73/2025, धारा – 109 बीएनएस,
नाम आरोपी 👇👇
1, नंद कुमार उर्फ छोटी धु्रव पिता रतन धु्रव उम्र 21 वर्ष निवासी चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
