Wed. Nov 4th, 2026

सुकमा में सियासी संग्राम: कांग्रेस ने कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर किया ‘बंद’ का आह्वान, बीजेपी पर गंभीर आरोप…

सुकमा,,,  शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है! कांग्रेस ने 16 जनवरी को सुकमा बंद का आह्वान किया है! जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक सुकमा जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे! जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में सूचना सुकमा के अनुविभागीय अधिकारी को दी है!  और विरोध की रूपरेखा तैयार की है!

कांग्रेस नेताओं का आरोप है! कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी का इस्तेमाल करके विपक्ष को डराने और कमजोर करने की कोशिश कर रही है! कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी आगामी नगरीय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस के प्रभाव को कम करने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां कर रही है!

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है! जिसे बीजेपी अपने चुनावी रणनीति के तहत अंजाम दे रही है! इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सुकमा में बंद का आह्वान किया है! जबकि बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है! और कहा है! कि कानून अपना काम कर रहा है! इस सियासी संग्राम के बीच, सुकमा जिले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है! और दोनों प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed