
बिलासपुर,,, स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पुराने बस स्टैंड शिव टॉकीज रोड पर एक गार्डन और सर्विस रोड बनाने का निर्णय लिया है! लेकिन इस निर्माण ने स्थानीय कारोबारियों को परेशानी में डाल दिया है! आरोप है! कि सिटी सेंटर के पार्किंग और रैंप को बचाने के लिए सड़क पर यह गार्डन बना दिया गया है! जिससे कारोबारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है!

व्यापारी वर्ग का कहना है! कि पहले सड़क किनारे दुकानें हुआ करती थीं! जहां ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता था! और कारोबार सुचारू रूप से चलता था! अब गार्डन बनने के बाद, दुकानों के सामने यातायात कम हो गया है! और ग्राहक आना बंद हो गए हैं! इस वजह से कारोबारियों को दिन के पहले हिस्से में भी अपनी बिक्री शुरू नहीं हो पाती है!

गार्डन के पीछे बनाए गए सर्विस रोड को पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है! जिससे वहां गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं! और बीच से केवल मोटरसाइकिल ही निकल सकती हैं! यह स्थिति व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अत्यधिक बाधक बन चुकी है! क्योंकि माल की डिलीवरी और ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है!

बिलासपुर के इस क्षेत्र के छोटे कारोबारियों का कहना है! कि यह निर्माण केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी कठिनाई का कारण बन चुका है!

जब प्रशासन की योजनाओं से ही उनका रोजगार संकट में पड़ गया हो, तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
