
00 न चौराहो की पुलिस को दिखाई दे रहा न आईटीएमएस को
00 आईटीएमएस भी फैल ये भी केवल चैतू बैसाखू को पहचान रहा
बिलासपुर,,, शहर और आसपास के गांवों के परेशान बाइक चालक 2000-2000 का चालान पटाने ट्रैफिक पुलिस को कोसते ट्रैफिक थाने का चक्कर काट रहे! तो वही शहर की सड़कों पर सुबह 6 से रात 10 बजे तक कलेक्टर द्वारा भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के बाद भी बीच सड़क में भारी वाहनों का आवागमन न डर न भय की तर्ज पर दौड़ रहे!
इतना ही नही शहर के मुख्यमार्ग पर सिटी कोतवाली के सामने से होकर यात्रियों से खचाखच भरा मालवाहक भी निकल गया पर ये भी न तो आईटीएमएस के राडार में आया न पुलिस ने देखा वो भी दिनदहाड़े!
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये ये तस्वीर करबला रोड भाजपा कार्यकाल के सामने का है! जो दोपहर 12-1 बजे के आसपास का समय रहा ये ट्रक बीजेपी कार्यालय के सामने से वही के एक गली के अंदर जा रहा था!
सवाल यह उठ रहा कि दोपहर प्रतिबन्ध के बावजूद ये ट्रक भाजपा कार्यकाल के सामने कैसे पहुच गईं! और ये दूसरी तस्वीर शहर के देवकीनन्दन चौक से सिटी कोतवाली तोरवा होते हुये तीन थानों सिविल लाइन, सिटी कोतवाली और तोरवा की सीमा पार कर मस्तूरी की ओर निकला पर न तो इन तीनो थाने की पुलिस ने इसे रोका और न ट्रफिक पुलिस ने और न ही ये वाहन आईटीएमएस की राडार पर आए!
न पब्लिक ने सबक ली न पुलिस ने
दिन दहाड़े शहर की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों की चपेट में आकर कई घरों के चिराग बुझ गए! सरकंडा अशोक नगर चौक पर ऑटो चालक की गलती से ट्रक से कुचलकर हुई सिक्यूरिटी गार्ड की मौत के मामले में आज तक उस लापरवाह ऑटो चालक को पुलिस नही पकड़ सकी! मालवाहकों में यात्री ढोने के दौरान भी कई घटनाएं हुई लोगो की मौत हुई पर न तो पुलिस इन हादसों को रोकने कोई ठोस कदम उठा रही न पब्लिक इन हादसों से कोई सीख ले रही! ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर केवल राजस्व वसूली चल रही है! थानों को चालानी कार्रवाई के टारगेट दिए जा रहे सो अलग!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
