
बिलासपुर,,, जिले में 3.15 करोड़ की ठगी से हड़कंप, कारोबारी से दवा सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी बिलासपुर में 3.15 करोड़ की ठगी से हड़कंप, कारोबारी से दवा सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यापारी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! आरोपियों ने दवा और सर्जिकल उपकरण सप्लाई करने का झांसा देकर 3.15 करोड़ रुपये ठग लिए. पैसे लेने के बाद न तो सामान दिया गया और न ही रकम लौटाई गई! जब व्यापारी ने पैसे वापस मांगे, तो उसे धमकाया जाने लगा. दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने दवा और सर्जिकल उपकरण खरीदने का ऑर्डर दिया था! आरोपी नरेंद्र सिन्हा और उसके साथियों ने कहा कि वे जल्दी ही सामान सप्लाई कर देंगे. व्यापारी ने उन पर भरोसा करके एडवांस में 3.15 करोड़ रुपये दे दिए. लेकिन न तो समय पर सामान मिला और न ही पैसा वापस किया गया! पुलिस ने क्या कहा ? जब व्यापारी ने अपनी रकम वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई! बिलासपुर के SP रजनेश सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है! ठगी कोरोना काल के दौरान हुई थी, जब सर्जिकल उपकरणों का ऑर्डर दिया गया था! सभी ऑर्डर के बिल भी जब्त कर लिए गए हैं! आरोपियों ने 3 करोड़ से ज्यादा की रकम ली, लेकिन भुगतान नहीं किया. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है! जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
